टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' से फेमस हुए अनस राशिद यानी अपने सूरज ने फैंस से एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। अनस ने बताया कि वो जल्द ही शादी करने वाले हैं।
14 साल छोटी लड़की से शादी करने जा रहे अनस, कॉर्पोरेट कंपनी में करती है HR की नौकरी
38 साल के अनस ने बताया कि उनकी होने वाली पत्नी का नाम हिना है। अनस की मां ने हिना को पसंद किया है। कमाल की बात ये है कि अनस अपने से 14 साल छोटी हिना से शादी करने जा रहे हैं। जी हां, हिना अभी सिर्फ 24 साल की हैं।
14 साल छोटी लड़की से शादी करने जा रहे अनस, कॉर्पोरेट कंपनी में करती है HR की नौकरी
हिना पिछले 6 साल से चंडीगढ़ में रह रही हैं। अनस ने बताया कि जल्द ही वो सगाई करेंगे। शादी की डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। अनस ने कहा कि एक हफ्ते पहले मां ने हिना से उन्हें मिलवाया था। हिना उन्हें काफी पसंद आई और उन्होंने शादी के लिए तुरंत हां कर दी।
14 साल छोटी लड़की से शादी करने जा रहे अनस, कॉर्पोरेट कंपनी में करती है HR की नौकरी
अनस ने बताया कि हिना चंडीगढ़ की एक कॉर्पोरेट कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट में काम करती हैं। हिना के परिवार के लोग 'दिया और बाती हम' देखते हैं और उन्हें वो काफी पसंद है। अनस ने बताया कि वो और हिना एक-दूसरे को अच्छे से जानने की कोशिश कर रहे हैं।
14 साल छोटी लड़की से शादी करने जा रहे अनस, कॉर्पोरेट कंपनी में करती है HR की नौकरी
बता दें कि अनस अपने फैंस को एक नए शो में आने की खुशखबरी भी जल्द देंगे। खबर थी कि अनस 'खतरों के खिलाड़ी' रियलिटी शो करने जा रहे हैं। लेकिन अनस ने कहा कि वो इस शो को नहीं करेंगे। वो किसी दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हैं जिसका जल्द खुलासा होगा।