फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

54 में भी उम्र को मात देती थीं श्रीदेवी, इन 8 अनदेखी तस्वीरों से जानें 'रूप की रानी' का राज

Mon, 26 Feb 2018 09:58 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
sridevi passes away at the age of 54 see rare unseen picture of veteran actress
sridevi

हुस्न और अदा की मल्लिका श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका निधन सबके लिए बेहद दुखद और चौंकाने वाला है। श्रीदेवी ने 54 साल की उम्र में भी खुद को जिस तरह मेंटेन किया हुआ था वो वाकई किसी भी न्यूकमर के लिए स्टाइल स्टेटमेंट बन सकता है। आइए रूप की रानी श्रीदेवी की इन अनदेखी तस्वीरों में जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातें... 


 

sridevi passes away at the age of 54 see rare unseen picture of veteran actress
sridevi
श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई हुई थीं। उनके साथ उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर भी मौजूद थी। कहा जा रहा है कि उनकी बड़ी बेटी अपनी पहली फिल्म धड़क की शूटिंग को लेकर मुंबई में ही रूक गई थी।
sridevi passes away at the age of 54 see rare unseen picture of veteran actress
sridevi
खूबसूरती उम्र की गुलाम नहीं होती। श्रीदेवी के स्टाइलिश मेकओवर को देखकर तो ऐसा ही कहा जा सकता हैं। उम्र की 54वी दहलीज पर पहुंचकर भी श्रीदेवी बॉलीवुड की उन खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती थीं, जिनकी तरह कोई भी महिला दिखना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi passes away at the age of 54 see rare unseen picture of veteran actress
sridevi
फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स श्रीदेवी को बेहद ग्लैमरस मानते थे। इतना ही नहीं वो साड़ियों में उनके लुक को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। उनका कहना था कि 'श्रीदेवी साड़ियों में सबसे ज्यादा ग्रेसफुल लगती हैं।
विज्ञापन
sridevi passes away at the age of 54 see rare unseen picture of veteran actress
sridevi

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने बतौर बाल कलाकर अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में एक तमिल फिल्म कंधन करुणई से कर दी थी।उन्होंने बाल कलाकार के रूप में तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी अभिनय किया था। उसके बाद उन्होंने भारत की पहली महिला सुपरस्टार का सफर भी तय किया। श्रीदेवी ने साल 1979 में बतौर मुख्य कलाकार फ़िल्म 'सोलहवां साल' से अपने हिंदी फ़िल्म करियर की शुरुआत की

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed