उत्तर प्रदेश के चुनावी संग्राम में मतदान का दौर थम चुका है। अब बारी परिणाम की है, आने वाली 11 मार्च सभी दावेदारों के लिए खास होने वाली है। नजदीक आती चुनाव परिणाम की तारीख के साथ इन प्रत्याशियों की दिल की धड़कने भी तेज होती जा रही हैं। जाने क्यों हैं ये दावेदार खास...
शिवपाल सिंह
यूपी विधानसभा में सपा कुनबे की रार के बाद शिवपाल सिंह के पास कुछ बचा है तो खुद की व्यक्तिगत राजनीतिक करियर की साख को बचाना। धड़कने तेज हो रही हैं, और कुछ ही वक्त बात परिणाम सामने होंगे। ऐसे में शिवपाल को खुद की सीट को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। शिवपाल सिंह जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर पांचवी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
यूपी के 20 बड़े चेहरे, जिनके सामने है बड़ी राजनीतिक चुनौती
2 of 20
rita bahuguna joshi
- फोटो : amarujala
रीता बहुगुणा जोशी
कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा का दामन थामने वाली दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैंट से चुनाव मैदान में हैं। वो इस सीट पर वर्तमान विधायक भी हैं। ऐसे में इस सीट को बचाना उनकी प्रतिष्ठा की वजह बन गया है। हालांकि इस सीट का इतिहास हमेशा बीजेपी के पक्ष में ही रहा है। 2012 के चुनाव में तत्काली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की थी। ऐसे में खुद के राजनीतिक तिलिस्म को बचाना रीता बहुगुणा जोशी के लिए सबसे अहम है।
यूपी के 20 बड़े चेहरे, जिनके सामने है बड़ी राजनीतिक चुनौती
अपर्णा यादव (लखनऊ कैन्टोमैन्ट)
हाईप्रोफाइल चेहरों में समाजवादी पार्टी का सबसे ज्यादा चर्चित चेहरा हैं अपर्णा यादव। 26 साल की अपर्णा मुलायम सिंह यादव की बहू हैं और पार्टी की प्रतिष्ठित सीट लखनऊ कैंट से चुनाव मैदान में हैं। अपर्णा यादव बीजेपी की दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। अपर्णा ने अन्तरराष्ट्रीय संबंध और राजनीति में परास्नातक की डिग्री ली है। वो उस वक्त चर्चा में आईं जब उन्होंने पीएम मोदी के साथ सेल्फी खींची थी।
यूपी के 20 बड़े चेहरे, जिनके सामने है बड़ी राजनीतिक चुनौती
स्वाति सिंह (सरोजनी नगर, लखनऊ)
स्वाति सिंह बीजेपी के पूर्व उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी हैं। जिन्हें बसपा सुप्रीमों मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बीजेपी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। स्वाति राज्य में पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हैं।
यूपी के 20 बड़े चेहरे, जिनके सामने है बड़ी राजनीतिक चुनौती
रानी पक्षालिका सिंह (बाह, आगरा)
रानी पक्षालिका सिंह अपने पति अरिदमन सिंह की जगह बीजेपी के टिकट पर बाह सीट से चुनाव लड़ रही हैं। वो अखिलेश कैबिनेट में भी रहे हैं। लेकिन इस बार वो चुनाव मैदान में नहीं हैं।