फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानलेवा हुआ ब्रेन स्ट्रोक, 20 की मौत, बरतें ये सावधानियां

Sun, 07 Jan 2018 07:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
brain stroke is dangerous in heavy cold
सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक से हो रही लोगों की मौत
इस कड़ाके की ठंड में ब्रेन स्ट्रोक जानलेवा होता जा रहा है। जरा सी लापरवाही आप की जान ले सकती है। साल की शुरूआती छह दिनों में ठंड से कानपुर के हैलट अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक से 20 मरीजों की मौत हो गई। 15 अन्य मरीजों की हालत नाजुक है।

 

brain stroke is dangerous in heavy cold
सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक से हो रही लोगों की मौत

अस्पताल की इमरजेंसी के मेडिसिन विभाग में 306 मरीज भर्ती हुए। हार्ट अटैक के दो अन्य मरीजों की कार्डियोलॉजी ले जाते समय मौत हो गई। अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों में भी ब्रेन स्ट्रोक से रोज मौतें हो रही हैं।

brain stroke is dangerous in heavy cold
सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक से हो रही लोगों की मौत

डॉक्टरों ने इस मौसम में ठंड से बचाव की सलाह दी है। हाड़ कंपाने वाली ठंड में हार्ट अटैक के अलावा लोगों खासकर वृद्धों को ब्रेन स्ट्रोक हो रहा है। उच्च रक्तचाप, डायबिटीज और दमा के मरीजों की तकलीफें भी बढ़ गई हैं। इस वजह से हैलट के मेडिसिन विभाग में 1 जनवरी से अब तक 306 मरीज भर्ती हुए। रोज 50 से ज्यादा मरीज भर्ती हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
brain stroke is dangerous in heavy cold
सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक से हो रही लोगों की मौत

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह के अनुसार ब्रेन स्ट्रोक के रोज 8 - 10 मरीज आ रहे हैं। ज्यादातर मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें तीमारदार पहले किसी नर्सिंगहोम में ले जाते हैं और वहां से जवाब देने या हालत बिगड़ने पर हैलट लाया जा रहा है। इस वजह से मरीज यहां आते समय और गंभीर हो जाते हैं।

विज्ञापन
brain stroke is dangerous in heavy cold
सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक से हो रही लोगों की मौत

दरअसल, ठंड लगने से उच्च रक्तचाप के मरीजों की दिमाग की नस फट जाती है। इससे सिर में ब्लीडिंग होती है। जितना ज्यादा बीपी होगा, नसें उतनी ज्यादा फटती हैं और ब्लीडिंग भी उतनी ही ज्यादा होती है। यदि ब्लीडिंग 60 मिलीलीटर से ज्यादा होती है तो मरीज की जान बचने की संभावना नगण्य हो जाती है। ब्रेन स्ट्रोक के ज्यादातर मरीजों में बीपी, दमा, किडनी, लिवर आदि बीमारियों से भी जान जाने का खतरा बढ़ जाता है।
 
आगे पढ़ें सावधानियां...

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed