बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Madhya Pradesh Board of Secondary Education   ›   MPBSE Board 10th Result 2025 Declared
university

Madhya Pradesh Board of Secondary Education

MPBSE Class 10th Result 2025 Declared

Roll No.

Application No

MPBSE 10th Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया। एमपीबीएसई संभावित रूप से अप्रैल/मई 2025 में 10वीं की वार्षिक परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। जो भी छात्र मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम की घोषणा होने के बाद अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर भी अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board Topper List: 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल, तो 12वीं में प्रियल अव्वल; देखें दोनों कक्षाओं की टॉपर लिस्ट
 

MP Board High School Result 2025: करीब 9.53 लाख विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार

इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा में तकरीबन 9.53 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदेशभर में 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए। हाईस्कूल परीक्षा की शुरूआत हिंदी विषय की परीक्षा से हुई। परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की गईं।

पिछले वर्ष बोर्ड ने 26 अप्रैल को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे। ऐसे में संभावना है कि इस वर्ष भी नतीजों की घोषणा अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक होने की उम्मीद है। सीएम मोहन यादव ने समय पर परिणाम जारी करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

अपनी ऑनलाइन मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर, रोल कोड़ और आवेदन संख्या) दर्ज करनी होगी। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।
 

MP Board 10th Result: परिणाम में शामिल होंगे ये विवरण

परिणाम पत्र में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। छात्रों को मार्कशीट पर लिखे विवरण को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए क्योंकि उनकी मूल मार्कशीट इसके आधार पर ही प्रिंट की जाएगी। परिणाम की मूल प्रति बाद में स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
 

MP Board Result 2025: परिणाम की घोषणा के बाद क्या?

एमपी बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम 2025 घोषित होने के बाद, छात्रों को संबंधित स्कूल अधिकारियों से अपनी मार्कशीट प्राप्त करनी होगी। यह अनिवार्य है क्योंकि ऑनलाइन मार्कशीट मूल प्रमाण पत्र के रूप में काम नहीं करती है। इसके बाद, कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्रों को कक्षा 11 में पदोन्नत किया जाएगा। वे उपलब्ध स्ट्रीम में से कोई भी चुन सकते हैं
  • कला
  • वाणिज्य
  • विज्ञान

MP Board 10th Re-Evaluation: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की पुनर्मूल्यांक प्रक्रिया

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा के बाद, जो छात्र अंकों से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों एक आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद, संशोधित अंकों को अंतिम माना जाएगा। पुनर्मूल्यांकन परिणाम जून 2025 में घोषित किया जाता है।
 

MP Board 10th Compartmental Exam: कंपार्टमेंटल परीक्षा

जो छात्र एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं, उन्हें अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने के लिए परीक्षा पास करने का एक और अवसर दिया जाएगा। उन्हें जून 2025 में कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरना होगा। एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 जुलाई 2025 में आयोजित की जाएगी।
 

MPBSE MP Board 2025: एमपी बोर्ड का अवलोकन

शीर्षक विवरण
बोर्ड का नाम मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल
स्थापना वर्ष 1965
जगह भोपाल, मध्य प्रदेश
परीक्षा का नाम एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा
परीक्षा तिथि 27 फरवरी - 19 मार्च, 2025
परिणाम दिनांक अप्रैल/मई 2025 (अपेक्षित)
परीक्षा मोड ऑफलाइन
परिणाम वेबसाइट amarujala.com/results/madhya-pradesh-board/mpbse-10th-result-2025

 


MPBSE MP Board 10th Topper List 2024: पिछले वर्ष के टॉपर्स

रैंक विद्यार्थी का नाम प्राप्तांक
1 अनुष्का अग्रवाल 495
2 रेखा रेबारी 493
2 इश्मिता तोमर 493
2 स्नेहा पटेल 493
3 सौरभ सिंह 492

 

पिछले साल (2024 में) 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी को शुरू हुई और 28 फरवरी 2024 तक चली थीं। परीक्षा में कुल 991168 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 827509 थी। पिछले वर्ष हाई स्कूल में 58.10 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। 2024 में बोर्ड ने हाईस्कूल के नतीजों की घोषणा 24 अप्रैल 2025 को की थी।
 

MP Board Result 2024: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  • सबसे पहले छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर परिणाम सेक्शन में जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
  • अब यहां पर उपलब्ध विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड चुनें।
  • अब 10वीं कक्षा का परिणाम चेक करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध बटन की मदद से परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

MP Board 10th Result 2025 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


2025 में एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एमपीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च, 2025 तक पेन और पेपर मोड में हुई।

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?
एमपी कक्षा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल 2025 (संभावित रूप से) में घोषित होने की उम्मीद है। सीएम मोहन यादव ने समय पर परिणाम जारी करने का सख्त निर्देश दिया है।

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 उत्तीर्ण प्रतिशत क्या है?
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
एप में पढ़ें

Followed