{"_id":"6aa5731eb0017e1a8605a3f0","slug":"india-vs-afghanistan-t20-stats-and-records-how-many-times-200-runs-were-scored-know-all-details-2026-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-अफगानिस्तान के बीच देखने मिले हैं रोमांचक मैच: ये चार पारियां जिसमे बने 200+ रन, जानें उन मुकाबलों का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-अफगानिस्तान के बीच देखने मिले हैं रोमांचक मैच: ये चार पारियां जिसमे बने 200+ रन, जानें उन मुकाबलों का हाल
Sat, 12 Sep 2026 09:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Sep 2026 09:13 PM IST
सार
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत रविवार से हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत-अफगानिस्तान के बीच कई बार रोमांचक मुकाबले देखने मिले हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही चार पारियों के बारे में जब स्कोर 200+ रन तक पहुंचा।
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत और अफगानिस्तान की पुरुष टीमों के बीच साल 2010 से अब तक कुल नौ टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच टी20 मुकाबलों के दौरान पारी में चार बार 200 या उससे ज्यादा रनों का आंकड़ा छुआ गया। तीन मौकों पर यह कारनामा भारतीय टीम ने किया, जबकि एक मैच में दोनों ही टीमों ने 200 रन के आंकड़े को छुआ। आइए, इन तीन मुकाबलों के बारे में विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
3 नवंबर 2021: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2021 में सबसे पहली बार 200 रनों का आंकड़ा छुआ था। अबू धाबी में रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी की थी। राहुल 69 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रोहित ने 47 गेंदों में 11 बाउंड्री के साथ 74 रन जड़े। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। करीम जनत ने सर्वाधिक 42 रन बनाए, जबकि मोहम्मद नबी ने 35 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट हासिल किए। टीम इंडिया ने मैच 66 रन से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
8 सितंबर 2022: भारत ने दुबई में खेले गए एशिया कप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 212 रन बनाए। इस पारी में विराट कोहली ने नाबाद 122 रन की पारी खेली। इसके जवाब में अफगानिस्तान 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। इस टीम से इब्राहिम जादरान ने नाबाद 64 रन जड़े। भारतीय खेमे से भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवरों में सिर्फ 4 रन देकर 5 विकेट चटकाए। टीम इंडिया ने मैच 101 रन से जीता।
17 जनवरी 2024: अफगान टीम जनवरी में भारत दौरे पर थी। बंगलूरू में खेले गए सीरीज के तीसरे मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 121) की शतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर इतने ही रन बनाए। मामला सुपर ओवर तक पहुंचा, जिसमें भारत ने 16 रन बनाए, लेकिन अफगान टीम ने भी इतने ही रन बनाकर मुकाबले को दूसरे सुपर ओवर तक पहुंचा दिया। इसके बाद भारत ने दूसरे सुपर ओवर में 11 रन बनाए और अफगानिस्तान को सिर्फ 1 रन पर रोककर रोमांचक मैच अपने नाम किया।