फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhijit Dipke Gets Emotional Remembering Grandmother, Offers Flowers at Her Ashes

दादी को याद कर भावुक हुए दिपके: तस्वीर देख छलके आंसू, अस्थियों पर चढ़ाए फूल; आखिरी विदाई से क्यों रहे दूर?

Mon, 12 Oct 2026 11:05 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस, हिंगोली
आईएएनएस, हिंगोली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 12 Oct 2026 11:05 AM IST
सार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके अपनी दादी के निधन के बाद महाराष्ट्र के पैतृक गांव संतुक पिंपरी पहुंचे। यहां दादी की तस्वीर देखकर वह भावुक हो गए। उन्होंने दादी की अस्थियों के पास फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Abhijit Dipke Gets Emotional Remembering Grandmother, Offers Flowers at Her Ashes
अभिजीत दिपके, सीजेपी के संस्थापक - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके अपनी दादी के निधन के बाद महाराष्ट्र स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी पहुंचे। यहां अपनी दादी की तस्वीर देखकर वह भावुक हो गए। दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाने का दुख उनके चेहरे पर साफ नजर आया। दरअसल, दिपके दादी के निधन के समय के दिल्ली में पुलिस हिरासत में थे। इस वजह से वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।
विज्ञापन


विज्ञापन


दादी की तस्वीर देखकर छलका दर्द
गांव पहुंचने के बाद अभिजीत दिपके अपनी दादी की तस्वीर के सामने पहुंचे। तस्वीर देखकर वह भावुक हो गए। दादी के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन नहीं कर पाने का दुख उनके लिए काफी गहरा था। परिवार के बीच पहुंचकर उन्हें एक बार फिर दादी की याद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थियों के पास चढ़ाए फूल
अभिजीत दिपके अपनी दादी के अंतिम संस्कार वाली जगह पर भी पहुंचे। वहां दादी की अस्थियों को देखकर वह भावुक हो गए। उन्होंने अस्थियों के पास फूल चढ़ाए और अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके चेहरे पर अपनों को खोने का दर्द दिखाई दिया।


कुछ दिनों से बीमार थीं दिपके की दादी
बताया गया है कि अभिजीत दिपके की दादी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद के माता-पिता हिंगोली गए। वहीं,  कर  अभिजीत दिल्ली में थे। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed