Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Shares a Subhashita Which Six Qualities Hold the Greatest Importance in Life?

शिक्षा से मोक्ष तक का रास्ता: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, जीवन में किन छह गुणों का है सबसे अधिक महत्व?

Wed, 25 Nov 2026 10:01 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 25 Nov 2026 10:01 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संस्कृत का एक सुभाषित साझा किया। इसके जरिए उन्होंने विद्या का अभ्यास, तपस्या, ज्ञान, इंद्रियों पर नियंत्रण, अहिंसा और गुरु सेवा का महत्व बताया। 
 

विज्ञापन
PM Modi Shares a Subhashita Which Six Qualities Hold the Greatest Importance in Life?
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है। संस्कृत के एक श्लोक के माध्यम से पीएम मोदी ने शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण करके उत्तम जीवन और मोक्ष का संदेश दिया है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्या साझा किया? 
प्रधानमंत्री की ओर से एक्स पोस्ट में संस्कृत श्लोक, 'विद्याभ्यासस्तपो ज्ञानमिन्द्रियाणां च संयमः। अहिंसा गुरुसेवा च निःश्रेयसकरं परम्॥' साझा किया गया है। इसका हिंदी भावार्थ है कि विद्या का अभ्यास, तपस्या, ज्ञान, इंद्रियों पर नियंत्रण, अहिंसा और गुरु की सेवा, ये सब मनुष्यों के लिए परम कल्याणकारी हैं, अर्थात् ये उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं।
विज्ञापन


इसका अर्थ क्या है?
पीएम मोदी की ओर से साझा किया गया यह श्लोक महासुभाषितसङ्ग्रह (संस्कृत सुभाषित संग्रह) में संकलित है। इस श्लोक के माध्यम से बताया गया है कि निरंतर विद्या का अभ्यास, तपस्या, ज्ञान, इंद्रियों पर संयम, अहिंसा और गुरु की सेवा, ये सभी मनुष्य के परम कल्याण और मोक्ष (निःश्रेयस) के सर्वश्रेष्ठ साधन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन छह गुणों का है अधिक महत्व
इस श्लोक में भारतीय संस्कृति और नीतिशास्त्र में मनुष्य के सर्वांगीण विकास, चरित्र निर्माण और मोक्ष या परम कल्याण ('निःश्रेयस') के साधनों का वर्णन किया गया है। इस श्लोक में उन छह प्रमुख गुणों और साधनों को बताया गया है जो व्यक्ति को वास्तविक श्रेष्ठता और परम कल्याण की ओर ले जाते हैं।


श्लोक का भाव है कि विद्या का नियमित अभ्यास, तपस्या, ज्ञान की प्राप्ति, इंद्रियों का संयम, अहिंसा और गुरु की सेवा, ये सभी मनुष्य के लिए सर्वोच्च कल्याणकारी हैं। केवल बाहरी साधनों या भौतिक सुखों से जीवन का वास्तविक उत्कर्ष नहीं होता, बल्कि अध्ययन, आत्मसंयम, करुणा और सम्मान की भावना से ही व्यक्ति का चरित्र दृढ़ बनता है और वह परम कल्याण को प्राप्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed