{"_id":"6afac0ae4aaed5232e0a8b5c","slug":"encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-kulgam-jammu-and-kashmir-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: कुलगाम में लतीफ भट समेत दो आतंकी मारे जाने की सूचना, सीआरपीएफ टीम पर हमले में आया था नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: कुलगाम में लतीफ भट समेत दो आतंकी मारे जाने की सूचना, सीआरपीएफ टीम पर हमले में आया था नाम
Mon, 16 Nov 2026 02:08 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:08 PM IST
सार
कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे जाने की सूचना है। कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे दो आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से सीआरपीएफ के नाके पर हमला कर दिया था। हमले में तीन जवान घायल हो गए थे।
विज्ञापन
कुलगाम में मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवार को कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी के मारे जाने की सूचना है। इनमें लश्कर का टॉप कमांडर आतंकी लतीफ भट भी शामिल है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। लतीफ भट पर बुधवार को कुलगाम में सीआरपीएफ के सुरक्षा ठिकाने पर हुए हमले में शामिल होने का शक था।
कुलगाम जिले में सीआरपीएफ की टीम पर हुए हमले के बाद सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है। कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे दो आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से सीआरपीएफ के नाके पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान घायल हो गए थे। वारदात कुलगाम के नौपोरा अखरन इलाके की है। यह स्थान श्रीनगर से लगभग 75 किलोमीटर दूर और कड़ी सुरक्षा वाले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से बमुश्किल एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन का दल नौपोरा अखरन इलाके में नियमित ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान पैदल पहुंचे दो आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान घायल हुए तीनों जवानों को जीएमसी अनंतनाग में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घायलों में हेड कांस्टेबल सोमवीर सिंह, कांस्टेबल राकेश दास और कांस्टेबल संतोष चंद्रू शामिल हैं। संतोष चंद्रू पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और उनके पेट तथा रीढ़ की हड्डी में गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। असम निवासी कांस्टेबल राकेश दास के पैर में गोली लगी है। वहीं, हेड कांस्टेबल सोमवीर सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी है। सोमवीर और राकेश को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चंद्रू को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया था।
पोस्टर चस्पा होने के तीन दिन बाद आतंकी हमला
कश्मीर में वांछित आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बीच पोस्टर चस्पा होने के महज तीन दिन बाद कुलगाम में आतंकी हमला हुआ। श्रीनगर के लाल चौक समेत प्रमुख स्थानों पर रविवार को लश्कर-ए-ताइबा के स्थानीय आतंकी मोहम्मद लतीफ भट समेत चार वांछित आतंकियों के पोस्टर लगाए गए थे। बुधवार को कुलगाम के अखरन में सुरक्षाबलों के नाके पर हुई गोलीबारी में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए।
रविवार को प्रताप पार्क, लाल चौक और श्रीनगर के अन्य प्रमुख स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों में कुलगाम के ख्रेवान चद्दर निवासी मोहम्मद लतीफ भट के अलावा सोपोर के बिलाल अहमद मीर, मोहम्मद उमर मीर और बारामुला के आबिद कयूम लोन की तस्वीरें और पते सार्वजनिक किए गए थे। इसके तीन दिन बाद बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे मीर बाजार के पास अखरन (नौपोरा) में नाके पर आतंकियों ने गोलीबारी की। हमलावरों ने फेरन के भीतर हथियार छिपा रखे थे। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद वे फरार हो गए।
अगस्त में लतीफ पर घोषित हुआ था 15 लाख का इनाम
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, 5 अगस्त को लतीफ भट की तलाश के लिए श्रीनगर और दक्षिण कश्मीर में पोस्टर चस्पा कर 15 लाख का इनाम घोषित किया गया था। उस पर 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। 31 जुलाई को कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों पर हुए हमले में भी उसकी संलिप्तता की बात सामने आई थी। लतीफ 19 नवंबर 2025 को घर से लापता हुआ था। इसके बाद वह लश्कर में सक्रिय हो गया।