फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुर्खियां: जेलेंस्की से खफा हुए ट्रंप, सीजेपी को बांग्लादेशी नेता का समर्थन; भारत दौरे पर कनाडा का कारोबरी दल

Sun, 11 Oct 2026 05:43 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 11 Oct 2026 05:43 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को नया राष्ट्रपति मिलने की बात कहकर जेलेंस्की पर निशाना साधा है। वहीं, सऊदी पर हूती लड़ाकों के हमले को लेकर भी उनका बयान चर्चा में है। काला सागर में जहाज से बचाए गए तीन भारतीय स्वदेश लौट आए हैं। उधर, दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर हलचल तेज है। संगठन ने सरकार पर हमला बोलते हुए नेताओं की गुमशुदगी पर सवाल उठाए हैं और उनकी तुरंत रिहाई की मांग की है। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नाहिद इस्लाम ने भी भारतीय युवाओं के प्रदर्शन को समर्थन दिया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने इंसानी दिमाग तक पहुंच बनाने वाली तकनीक को लेकर गंभीर चिंता जताई है। अमिताभ बच्चन के नाम दर्ज गिनीज रिकॉर्ड भी चर्चा में है। इधर, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक सोमवार को मार्च निकालेगा और मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपेगा। अहमदाबाद में खुले नाले में गिरी नौ साल की बच्ची की तलाश जारी है। रिहाई के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछे हैं। वहीं, क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के मुकाबले में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के रिकॉर्ड पर नजर रहेगी। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
जेलेंस्की पर क्यों बरसे ट्रंप? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
'यूक्रेन को मिलना चाहिए नया राष्ट्रपति': जेलेंस्की से खफा हुए ट्रंप; सऊदी पर हूती लड़ाकों के हमले पर क्या कहा?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर निशाना साधते हुए कहा है कि यूक्रेन को नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए। ट्रंप का आरोप है कि जेलेंस्की रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए समझौता नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच, ट्रंप ने सऊदी अरब पर हालिया हमलों के बाद हूती लड़ाकों के खिलाफ कार्रवाई में शामिल होने की संभावना भी जताई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ऐसा कर सकता है, लेकिन अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। ट्रंप के दोनों बयान ऐसे समय आए हैं, जब यूक्रेन में रूसी हमले जारी हैं और पश्चिम एशिया में भी सुरक्षा तनाव बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर 
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
काला सागर में फंसे भारतीयों की वापसी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/भारतीय दूतावास, रोमानिया
काला सागर में जहाज से बचाए गए तीन भारतीय लौटे: दूतावास ने रोमानिया का जताया आभार; क्या हुआ था?
काला सागर में जहाज से बचाए गए तीन भारतीय नागरिक अब स्वदेश लौट रहे हैं। भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि साहिल संधू, अश्विनी कुमार और हरमन सिंह भारत के लिए रवाना हो गए हैं। दूतावास ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी मदद और सहायता उपलब्ध कराई। इससे पहले, तीनों को छह अक्तूबर को जहाज एमवी रॉयद मम्मादोव से बचाया गया था। यह जहाज काला सागर में था। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
सीजेपी नेताओं की रिहाई की मांग - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली प्रदर्शन: सीजेपी का सरकार पर हमला, नेताओं की गुमशुदगी पर उठाए गंभीर सवाल, तुरंत रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पार्टी के तीन प्रमुख नेताओं-अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी या कथित रूप से गायब किए जाने पर सरकार और प्रशासन से कड़ा जवाब मांगा है। पार्टी ने घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई आधिकारिक जानकारी या जवाबदेही न मिलने पर गहरी चिंता जताई है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
नाहिद इस्लाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/नाहिद इस्लाम
'भारतीय युवाओं के साथ खड़े हैं': बांग्लादेश के नाहिद इस्लाम ने सीजेपी के प्रदर्शन को दिया समर्थन; क्या बोले?
बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नाहिद इस्लाम ने भारत में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में बयान जारी किया है। उन्होंने चुनावी जवाबदेही और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग कर रहे भारतीय युवाओं के साथ एकजुटता जताई। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों, आंदोलन के आयोजकों और पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने पर चिंता जताई। साथ ही, इंटरनेट सेवाओं पर रोक और जंतर-मंतर पर लगाई गई पाबंदियों को बुनियादी स्वतंत्रता के लिए खतरा बताया। पढ़ें पूरी खबर 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed