फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता के फार्म हाउस से होटलों में भेजी जाती थीं कॉल गर्ल, दो साल से हो रहा था देह व्यापार

Tue, 28 Jul 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jul 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Agra UP News: Call girls sent to hotels from BJP leader farm house in agra
फार्म हाउस से पकड़े गए आरोपी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में भाजपा नेता अशोकराणा के कमला फार्म हाउस में पकड़े गए देह व्यापार रैकेट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वे फार्म हाउस से होटलों में कॉल गर्ल भेजते थे। शहर में 10 से ज्यादा ऐसे होटल हैं, जो सिर्फ देह व्यापार के लिए ही चल रहे हैं। ये लोग ग्राहक की डिमांड के अनुसार कॉल गर्ल भेजते थे। फार्म हाउस से भी होटलों में कॉल गर्ल को भेजा जाता था। पुलिस अब इन होटलों के बारे में पड़ताल करेगी।


संबंधित खबर: भाजपा नेता के फार्म हाउस में देह व्यापार, पश्चिम बंगाल की तीन युवतियां सहित 12 गिरफ्तार
Agra UP News: Call girls sent to hotels from BJP leader farm house in agra
पुलिस ने किया देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने  फार्म हाउस 10 महीने पहले लीज पर लिया गया था। इसका महीने का किराया 90 हजार रुपये था। लॉकडाउन में भी संचालकों ने मालिक को पूरा किराया दिया। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में यह बात निकलकर आई है। एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार रैकेट तकरीबन दो साल से देह व्यापार में लिप्त हैं। वो दिल्ली के एजेंट के संपर्क में रहते थे। एजेंट ही युवतियों को फार्म हाउस में भेजा करते थे। युवतियों का एक से दो महीने का ठेका रहता था।


संबंधित खबर: फार्म हाउस में देह व्यापार मामला: पुलिस को भाजपा नेता और तीन होटल संचालकों सहित छह की तलाश
Agra UP News: Call girls sent to hotels from BJP leader farm house in agra
फार्म हाउस से पकड़े गए आरोपी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल पर भेजी जाती थी फोटो, कोड वर्ड में होती थी बुकिंग
आरोपियो से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि ग्राहकों को मोबाइल से व्हाट्सएप पर फोटो भेजी जाती थी। इसके बाद कोड वर्ड में बुकिंग होती थी। ग्राहक से चार हजार रुपये लिए जाते थे, जबकि लड़कियों को एक हजार तक मिलते थे। फार्म हाउस में दिल्ली के एजेंट युवतियों को भेजते थे। इनमें से कुछ को फार्म हाउस पर ही रोका जाता था, कुछ की बुकिंग होटलों में रहती थी। होटल में आने वाले ग्राहक कर्मचारियों से फोटो दिखाने को कहते थे। फार्म हाउस के संचालक मोबाइल पर लड़कियों की अश्लील फोटो भेजते थे। इसके बाद बुकिंग होती थी। यस के लिए वाई और नो के लिए एन लिखकर भेजते थे। रकम भी लिखते थे। संचालक गाड़ियों से युवतियों को होटलों में पहुंचा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra UP News: Call girls sent to hotels from BJP leader farm house in agra
फरवरी में इस होटल में पकड़ा गया था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
पकड़े जाते ही बदल लेते हैं होटल का नाम
शहर के होटल और स्पा सेंटरों में कई बार देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। कार्रवाई के बाद नाम बदलकर होटल और स्पा सेंटर फिर से शुरू हो जाते हैं। सीओ हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित का कहना है कि जिन होटलों में दोबारा से देह व्यापार पकड़ा जा रहा है, उनकी लिस्ट बनवाई जा रही है। इनके मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा होटलों में चेकिंग की व्यवस्था भी की जा रही है। टीम गोपनीय तरीके से काम करेगी। शिकायत मिलने पर अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Agra UP News: Call girls sent to hotels from BJP leader farm house in agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इन पर हुई कार्रवाई
- सितंबर 2016 में सिकंदरा के होटल कृष्ण कान्हा में सेक्स रैकेट पकड़ा गया था। इसमें दिल्ली और कानपुर की कॉल गर्ल को बुलाया जाता था। पुलिस ने होटल से 10 लोगों को गिरफ्तार किया था।
- मार्च 2016 में सिकंदरा क्षेत्र में ही एक हॉस्पिटल की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर तीन युवती और तीन युवकों को पकड़ा था।
- जून 2017 में पश्चिम पुरी स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर युवक और युवतियों को पकड़ लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।
- मार्च 2018 में न्यू आगरा के होटल में देह व्यापार पकड़ा था। इस दौरान होटल मालिक, कर्मचारी सहित 11 लोगों को पकड़ा गया था।
- 10 महीने पहले फतेहाबाद रोड स्थित स्पा सेंटरों में पुलिस ने छापा मारकर लड़कियों को पकड़ा था। वो स्पा की आड़ में देह व्यापार कर रही थीं।
- फरवरी में ताजगंज के होटल में देह व्यापार पकड़ा गया था। इसमें महिला सरगना का नाम सामने आया था। पुलिस ने हाल ही में उसे जेल भेजा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed