बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रिज ने 1 सितंबर 2016 को भारत में अपने डिजिटल सर्विस जियो की शुरुआत रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के तहत की। कंपनी ने 5 सितंबर को जियो सिम कार्ड को Long-Term Evolution (LTE) टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया। जियो के सिम के साथ LYF ब्रांड का 4जी फोन भी पेश किया जिसकी शुरुआती कीमत 2,999 है। सिम कार्ड के साथ वेलकॉम ऑफर (हैप्पी न्यू ईयर) भी कंपनी ने पेश किया। इसके तहत सभी जियो यूजर्स को 31 दिसंबर तक इंटरनेट, वॉयस कॉलिंग, रोमिंग, मैसेज, वीडियो कॉलिंग और जियो ऐप के फ्री एक्सेस की अनलिमिटेड सेवाएं दी गईं। इसके बाद फ्री सवाओं को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया।

21 फरवरी, 2017 को कंपनी ने प्राइम मेंबरशिप (पेड सर्विस) का ऐलान किया। प्राइम मेंबरशिप लेने की आखिरी तारीख 31 मार्च तक थी फिर इसे 15 अप्रैल, 2017 तय बढ़ाया गया। प्राइम मेंबरशिप की कीमत एक साल के लिए 99 रुपये है। इसके तहत 1 साल तक ग्राहकों को एक्सक्लूसिव ऑफर मिलेंगे। इसी के साथ कंपनी ने 303 रुपये का प्लान पेश किया जिसके तहत 1 महीने तक अनलिमिटेड डाटा, वॉयस एवं मीडिया सर्विसेज मिलेंगी।

जियो फोन

21 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक बैठक में मुकेश अंबानी ने दुनिया के सबसे सस्ते जियो 4जी फीचर फोन की घोषणा की। इस फोन की कीमत 0 रुपये है लेकिन खरीदने के लिए 1,500 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर लिए गए जो तीन साल बाद फोन वापस करने पर रिफंड कर दिए जाएंगे।

भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 129 करोड़ के पार, रिलायंस जियो ने अगस्त में 24 लाख नए ग्राहक जोड़े

29 Sep 2026
15 Sep 2026
08 Sep 2026
29 Jul 2026
12 Jul 2026
08 Jul 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
23 Jun 2026
21 Jun 2026
19 Jun 2026
विज्ञापन
02 Jun 2026
28 May 2026
विज्ञापन
23 May 2026
17 May 2026
05 May 2026
29 Apr 2026
27 Apr 2026
23 Apr 2026
11 Apr 2026
01 Apr 2026
26 Dec 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed