{"_id":"6aab7d79884c76650008e395","slug":"video-solan-rain-after-four-days-fog-temperature-drops-weather-update-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद सोलन में फिर बारिश, धुंध से ढका शहर; तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद सोलन में फिर बारिश, धुंध से ढका शहर; तापमान में गिरावट
Ankesh Dogra
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:36 AM IST
Link Copied
शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब चार दिन बाद शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह करीब 5:30 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो लगभग 7 बजे तक जारी रही। बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में धुंध भी छाई रही। इससे सुबह के समय ठंडक बढ़ गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
बारिश के बाद भी सोलन में मौसम खराब बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं और रुक-रुककर बारिश की संभावना बनी हुई है। सुबह के समय धुंध छाने से लोगों को आवाजाही में भी परेशानी हुई। वाहन चालकों को कम दृश्यता के कारण सावधानी बरतनी पड़ी।
इससे पहले रविवार को दोपहर के समय करीब एक घंटे तक बारिश हुई थी। इसके बाद कुछ समय के लिए मौसम में सुधार आया, लेकिन अब फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है।
नौणी मौसम विज्ञान विशेषज्ञों के अनुसार सोलन जिले में 19 सितंबर तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कई क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है।
मौसम में बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने लगी है। विशेषज्ञों ने धुंध वाले क्षेत्रों में वाहन चालकों से धीमी गति से वाहन चलाने और सावधानी बरतने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।