{"_id":"6aae3c99f1455e453504e375","slug":"video-ayathhaya-ka-rathal-ma-saraya-ka-katana-ma-sama-gaya-pataraga-majha-hajara-bgha-fasal-brabtha-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली में सरयू की कटान में समा गया पटरंगा माझां, हजारों बीघा फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली में सरयू की कटान में समा गया पटरंगा माझां, हजारों बीघा फसल बर्बाद
अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में सरयू नदी की कटान ने पटरंगा माझां गांव की तस्वीर बदल दी है। कटान का कहर ऐसा है कि गांव का नामोनिशान तक मिट चुका है और हजारों बीघा धान व गन्ने की फसल नदी में समा गई है। करीब दो महीने से जारी कटान के बीच ग्रामीण अपने घर-गृहस्थी का सामान लेकर खुद ही सुरक्षित स्थानों पर चले गए। ग्रामीण दूधनाथ, शत्रोहन यादव और ननकू का आरोप है कि फसलें नदी में समा गईं, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही नुकसान का सर्वे कराया गया। पटरंगा माझां पहुंचना भी आसान नहीं है। पहले महंगू पुरवा से नाव के जरिए सरयू पार करनी पड़ती है और इसके बाद करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर गांव तक पहुंचा जा सकता है। ग्रामीणों के मुताबिक जलस्तर बढ़ा होने के कारण नाव से नदी पार करना भी जोखिम भरा है। अमर उजाला की टीम भी महंगू पुरवा से नाव के जरिए पटरंगा माझां पहुंची और करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर कटान प्रभावित इलाके का जायजा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि सालभर की कमाई का जरिया उनकी फसलें थीं, लेकिन कटान ने सब कुछ छीन लिया। अब परिवार का खर्च कैसे चलेगा, यह चिंता उन्हें सता रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं एसडीएम विनोद गुप्ता ने बताया कि पटरंगा माझां गांव का सर्वे कराया जाएगा और हुए नुकसान का आकलन कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।